कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के बिना ही अपना नया शो लेकर आ रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील कानपुर वाले खुराना नाम का शो ला रहे हैं जो कि जीजा-साली कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इस शो में सुनील जीजा के रोल में हैं वहीं उनकी 6 सालियां भी हैं। शो की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और इसकी कुछ ऑन लोकेशन फोटोज सामने आई हैं। फोटोज में सुनील चारपाई पर लेटे हैं तो सालियों में उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ है। शो में सुनील के को-स्टार्स कुणाल खेमू, अली असगर, उपासना सिंह, अदा खान और सुगंधा मिश्रा हैं। जी हां, सुनील के शो से सैफ के बहनोई कुणाल टीवी डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही सुनील को कपिल के पुराने को-स्टार्स अली, उपासना और सुगंधा का भी साथ मिला है। शाहरुख खान बनेंगे सुनील के पहले गेस्ट: सुनील का ये शो एक मिनी सीरीज होगा और इससे उनके कई कॉमेडियन्स को-स्टार कमबैक कर रहे हैं। शो के पहले मेहमान शाहरुख खान बनेंगे। शाहरुख यहां अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। ऐसे में सुनील शो में शाहरुख के फिल्मी कैरेक्टर बऊआ सिंह की एक्टिंग करते दिखेंगे। चैनल ने अनुष्का शर्मा और कैटरी...
फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूशी-मनोशी नाथ ने दैनिक भास्कर को दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। ओंकार कुलकर्णी, मुंबई. यशराज फिल्म्स की मूवी ठग्स आॅफ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख तक का एक अलग और अनूठा रूप दिखा है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रुशी शर्मा और मनोशी नाथ ने इन सभी किरदारों के लुक्स के बारे में विस्तार से बताया। बहरुपिया बने हैं आमिर खान 1. फिल्म में आमिर का किरदार एक डाकू का है। फिरंगी का व्यक्तित्व उन सभी हजार लोगाें से मिलकर बना है जिनसे वह मिलता है। रुशी ने बताया कि फिल्म में फिरंगी को अपने नाम से बहुत प्यार है, वह एक टोपी हमेशा पहनता है और विदेशी शराब अपने पास रखता है। यह शराब भी चुराई हुई है। रूशी ने आगे कहा कि - चोरी की पहचान के अलावा फिल्म में आमिर का लुक और पर्सनैलिटी गिरगिट से इंस्पायर्ड है। आमिर फिल्म में जेड कलर का टेलकोट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो गिरगिट का कलर होता है। यह फिरंगी की असलियत है, एक गिरगिट। जो वक्त और लोगों के मुताबिक बदलती रहती है। फिरंगी की दोहरी पर्सनैलिटी उ...
राजस्थान में भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 26 महिला प्रत्याशी उतारे मध्यप्रदेश में भाजपा से 25, कांग्रेस से 28 महिला उम्मीदवार 2013 में भाजपा की मध्यप्रदेश में 78% और राजस्थान में 86% महिला प्रत्याशी जीती थीं भोपाल/जयपुर. विधानसभा चुनावों में प्रमुख पार्टियों ने एक बार फिर महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी दिखाई है। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने 230 में से 53 यानी 23% सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ने महज 49 यानी 24% सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को और राजस्थान 7 दिसंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 25 यानी करीब 11% और कांग्रेस ने 28 यानी 12% महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। दोनों दलों ने महिला विंग की प्रमुखों को भी जिताऊ नहीं माना। राज्य में इस बार कुल 385 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। 2013 में भाजपा ने 28 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें से 22 यानी 78% विधायक बनीं। कांग्रेस ने 23 को टिकट दिया और छह यानी 26% जीतीं। राजस्थान में भ...
Comments
Post a Comment