शाहरुख ने #AskSRK में दिए फनी रिप्लाय, सलमान के लिए कहा- भाई से बेस्ट क्या होगा
बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बऊआ सिंह के किरदार में शाहरुख को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। इसी बीच शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए एक क्वेश्चनायर चलाया जिसे Ask SRK हैशटैग दिया। शाहरुख ने फैन्स के ट्वीट्स को रिट्वीट किया और उन पर फनी रिप्लाय भी दिए।
सलमान के लिए एक वर्ड : शाहरुख से जब एक फैन अायुष त्रिवेदी ने पूछा कि सलमान को एक शब्द में डिस्क्राइब करें। तो शाहरुख ने कहा कि - भाई से बढ़कर क्या हो सकता है। वह भी मेरे जैसे इंसान के लिए जिसने बहुत कम उम्र में ही अपने पैरेंट्स को खो दिया हो। सलमान को डिस्क्राइब करने का सबसे बढ़िया तरीका है- भाई।
180 मिनट की बनी फिल्म : इसमें कई सारे प्लॉट और सब प्लॉट हैं जिसकी वजह से इसकी ड्यूरेशन 180 मिनट की हो गई है। शाहरुख इतनी लंबी फिल्म नहीं चाहते हैं। वे जानते हैं कि इतनी देर तक दर्शकों को फिल्म से बांधे रखना मुश्किल होगा। डायरेक्टर आनंद एल राय भी इस बात से सहमत हैं और अब फिल्म की एडिटिंग टीम इसकी लंबाई कम करने में लगी हुई है।
130 करोड़ में बिके सैटेलाइट राइट्स : फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए है। इसमें शाहरुख एक बौने का रोल प्ले कर रहे हैं। सुनने में आया है कि इसके राइट्स बेच कर मेकर्स ने पहले ही 130 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। दो महीने पहले ही सोनी चैनल को इसके सैटेलाइट राइट्स बेच दिए गए हैं। शाहरुख ने फिल्म के डिजिटल राइट को लेकर नेटफ्लिक्स के साथ भी डील की है।
इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने किए मेकअप : मेकर्स ने काफी तकनीक का इस्तेमाल किया है। जहां शाहरुख को बौना दिखाने के लिए स्पेशल वीएफएक्स यूज किए जा रहे हैं वहीं अनुष्का के किरदार के लिए इंटरनेशनल प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट क्लोवर वूटन को हायर किया गया है। इससे पहले क्लोवर ने ‘परी’ में अनुष्का और ‘संजू’ में रणबीर कपूर का भी मेकअप किया था।
शाहरुख के फनी रिप्लाय


In one word for You ?




Comments
Post a Comment