हरियाणा / खुला बारूद कूटते वक्त जोरदार धमाका, 5 बच्चे बुरी तरह जख्मी
- करनाल की शिव कॉलोनी में हुआ हादसा, दीपावली के लिए बाजार से पोटैशियम लाकर कूट रहे थे बच्चे
- 2 बच्चों की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ पीजीआई किया रेफर
- करनाल. शिव कॉलोनी में दीपावली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मार्केट से खुला बारूद (पोटैशियम) लाकर 5 बच्चे मकान की छत पर कूट रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और पांचों बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। 1 बच्चे की अंगुलियां कटकर अलग हो गईं हैं। वहीं एक का पैर बुरी तरह जख्मी है। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य तीन का इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
लोहे की रॉड में बारूद रखकर फोड़ते हैं बच्चे

Comments
Post a Comment